किसानों के खाद संकट पर राष्ट्रवादी का 'चश्मा भेंट' आंदोलन; प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भाग्यश्री आत्राम के नेतृत्व में किसानों की आवाज़ बुलंद
अहेरी: प्रतिनिधि 14 जुलाई 2026
आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से चश्मा भेंट करते हुए कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से देखे और उन्हें समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया व अन्य उर्वरक उपलब्ध कराए। साथ ही कृत्रिम खाद संकट पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई।
प्रदर्शन के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई चर्चा में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से विचार किया गया। अधिकारियों ने किसानों की मांगों को स्वीकार करते हुए आवश्यक खाद जल्द उपलब्ध कराने तथा समस्या के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाग्यश्रीताई आत्राम (हलगेकर) ने कहा कि, "समय पर खाद मिलना किसानों का अधिकार है, कोई एहसान नहीं। यदि प्रशासन ने अपने लिखित आश्वासन को शीघ्र लागू नहीं किया, तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) किसानों के हित में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।"
इस आंदोलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Post a Comment
0 Comments