Type Here to Get Search Results !

ग्राउंड रिपोर्टर महाराष्ट्र न्यूज़

ग्राउंड रिपोर्टर महाराष्ट्र न्यूज़

जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा तब बड़ेगा तापमान

 क्या है नवतपा? जानिए क्यों बढ़ जाती है इस दौरान गर्मी

📍 विशेष रिपोर्ट:- अमितकुमार तिपट्टी

                          हर वर्ष गर्मियों के मौसम में एक ऐसा समय आता है जब सूर्य की तपिश अपने चरम पर पहुंच जाती है। इस अवधि को “नवतपा” कहा जाता है। ज्योतिष और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब शुरू होने वाले लगातार नौ दिनों को नवतपा कहा जाता है। इस दौरान धरती पर सूर्य की किरणें सीधी और अत्यधिक प्रभावशाली मानी जाती हैं, जिससे भीषण गर्मी पड़ती है।


नवतपा क्या है?

25 मई 2026 से शुरू हो रहा है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से 9 दिनों तक चलने वाली भीषण गर्मी की अवधि है।

 माना जाता है कि इन 9 दिनों में सूर्य की तपिश सबसे अधिक होती है।

नवतपा के दौरान तापमान सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और लू लोगों का जीना मुश्किल कर देती हैं। दोपहर के समय सड़कें सूनी दिखाई देती हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं। खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार नवतपा केवल गर्मी का दौर नहीं, बल्कि प्रकृति के संतुलन का भी एक हिस्सा माना जाता है। मान्यता है कि यदि नवतपा में अच्छी गर्मी पड़े तो आने वाले मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है। किसान भी इसे खेती और वर्षा से जोड़कर देखते हैं।

डॉक्टरों ने इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिक पानी पीना, धूप में निकलते समय सिर ढंकना, हल्के कपड़े पहनना और दोपहर में अनावश्यक बाहर जाने से बचना जरूरी बताया गया है।

फिलहाल नवतपा के असर से पूरा क्षेत्र तप रहा है और आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों की रक्षा करें: पक्षियों के लिए पानी रखें। पशुओं को छाया और पानी दें।

संदेशः सावधानी अपनाएं, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। अपना और अपनों का ख्याल रखें।

Post a Comment

0 Comments