Type Here to Get Search Results !

ग्राउंड रिपोर्टर महाराष्ट्र न्यूज़

ग्राउंड रिपोर्टर महाराष्ट्र न्यूज़

सिरोंचा निवासी अनिल शिंदे विवाह वर्षगांठ पर किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

विवाह वर्षगांठ पर किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिरोंचा 29 मई

                ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे के चलते आज पेड़ों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। दुनिया भर में लगातार घटती पेड़ों की संख्या को देखते हुए समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अनिल शिंदे ने अपने मित्रों के साथ अपनी विवाह वर्षगांठ के अवसर पर कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय के परिसर में  वृक्षारोपण कर समाज और देश को एक प्रेरणादायी संदेश दिया।

“प्रकृति है तो कल है” इस संदेश को आत्मसात करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 50 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर श्याम मादेशी, अनुप दुर्गे, करुणाकर गुडा, श्याम मुत्तुनुरी, संपत जेका, नागराजु मेडारपु, वेणु श्रीकोंडा, राजू संगेम सहित परिवारजनों ने मिलकर वृक्षारोपण में सहभाग लिया।

इस सराहनीय पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Post a Comment

0 Comments