सिरोंचा की लाइफ लाइन सुरक्षित: खबर का असर, गोदावरी पुल से हटाए गए सभी ट्रक
सिरोंचा | प्रतिनिधि 15 जुलाई 2026
जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का सकारात्मक परिणाम एक बार फिर देखने को मिला है। पिछले दिनों प्रकाशित "सिरोंचा की लाइफ लाइन पर खतरा" शीर्षक समाचार के बाद प्रशासन हरकत में आया और गोदावरी पुल पर खड़े सभी भारी वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि गोदावरी पुल पर कई दिनों से भारी ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई थी। पुल पर लगातार खड़े भारी वाहनों के कारण स्थानीय नागरिकों में पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही थी। यह पुल सिरोंचा तहसील को महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाली सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होने के कारण इसे क्षेत्र की लाइफ लाइन माना जाता है।
समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए पुल पर खड़े सभी ट्रकों को हटवा दिया। इससे पुल पर यातायात अब सामान्य हो गया है और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। रेती भरवाने की प्रतीक्षा में ट्रको को खड़े रहने के लिये कन्यपल्ली गांव के खेतों में जगह मुव्हया करवाई गई
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन भविष्य में भी इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देगा। गोदावरी पुल जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर नियमित निगरानी, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों के माध्यम से इस क्षेत्र की जीवनरेखा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाये।


Post a Comment
0 Comments