Type Here to Get Search Results !

ग्राउंड रिपोर्टर महाराष्ट्र न्यूज़

ग्राउंड रिपोर्टर महाराष्ट्र न्यूज़

132 के वी के 113 में से 54 टावर का काम पूर्ण

बिजली की समस्या होगी हल

तेलंगाना से होगी सिरोंचा में बिजली आपूर्ति

अमित तिपट्टी @सिरोंचा.

                    राज्य तथा जिले के अंतिम छोर पर बसे सिरोंचा तहसील के नागरिकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था. आज के युग में बिजली की सुविधा महत्वपूर्ण मानी जाती है. आलापल्ली से हो रहे बिजली आपूर्ति के कारण सिरोंचा तहसील में बिजली के ब्रेकड़ाउन समस्या से जूझना पड़ रहा था. लेकिन अब यह समस्या हल हो जाएगी. सिरोंचा तहसील तेलंगाना राज्य से सटी है. जिससे बीते दिनों पुलिया के निर्माण के कारण सिरोंचा तहसील का मानों तेलंगाना से समिपी रिश्ता बन गया है. यहां नागरिक अपने अधिकत्तर जरूरतों को इसी तहसील से पूर्ण करते थे. यहां तक की सिरोंचा का तेलंगाना से रोटी-बेटी का भी व्यवहार है. ऐसे में तेलंगाना के माध्यम से सिरोंचा की बिजली की समस्या भी हल होने वाली है.

पहले होता था जनरेटर से बिजली का उत्पाद

वर्ष 1965 के करीब सिरोंचा मुख्यालय में बिजली के कार्य की शुरूआत हुई. तत्कालीन चंद्रपुर जिले के सिरोंचा तहसील के मुख्यालय में महावितरण द्वारा आलापली रोड पर एक विशाल जनरेटर हाउस का निर्माण किया गया. एक विशाल जनरेटर द्वारा बिजली का उत्पादन किया जा रहा था. उस जनरेटर के लिए आसपास बड़े बड़े निर्माण किये गये थे. जो आज भी मौजूद है.

तेलंगाना और महारास्ट्र में
बिजली को लेकर
हुआ करार

तेलंगाना व महाराष्ट्र सरकार में बिजली को लेकर एक करार हुआ है. जिसके तहत तेलंगाना के किस्टमपेट में 132 केवी का बिजली केंद्र निर्माण किया जा रहा है. सिरोंचा से किस्टमपेट महज 32 किमी दूरी पर स्थित है. यहां से अब सिरोंचा में बिजली आपूर्ति की जानेवाली है. 132 के वी के बिजली केंद्र तथा टॉवर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ किया गया है. इस कार्य के पूर्ण होने जाने के बाद सिरोंचा तहसील को बिजली की समस्या से हमेशा के लि मुक्ति मिलेगी.

सिरोंचा तहसील में बिजली आपूर्ति संदर्भ में महाराष्ट्र व तेलंगाना सरकार के बीच कुछ वर्ष पूर्व एक करार हुआ है. जिसके तहत तेलंगाना सरकार सिरोंचा को बिजली आपूर्ति करेगी, इसके बदलने में जरूरत पड़ने पर महाराष्ट्र से भी बिजली लेगी, जिससे तेलंगाना के टी. एस. ई. बी. के माध्यम से किस्टमपेट में 132 के वी बिजली केंद्र का निर्माणकार्य शुरू किया गया. वहीं सिरोंचा के उपकेंद्र (सब स्टेशन) में 132 केवी के संसाधनों का नया निर्माण करीब करीब पूर्ण हो चुका है. किस्टमपेट से सिरोंचा की और आने वाले डबल सर्किट के कुल 113 टावर है. जिनमें से 79 टावरों की नींव का निर्माण पूरा हो चुका है 54 टावर का निर्माण पूर्ण हुवा है और 34 होने बाकी है
3 कि मि की वायरिंग खिंची गई है

श्री गणेश कुकडे अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता चंद्रपुर ने बताया कि,टावर लाइन का 75% कार्य पूर्ण हुआ है. तेलंगाना में कुछ जगह किसानो की जमीन अधिग्रहण में बाधा होने की वजह से कार्य में देरी हो रही है पर उस समस्या पर जल्द ही हल निकाला जाएगा
और इस वर्ष के अंत तक काम पूर्ण रूप से होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments