Type Here to Get Search Results !

ग्राउंड रिपोर्टर महाराष्ट्र न्यूज़

ग्राउंड रिपोर्टर महाराष्ट्र न्यूज़

सिरोंचा में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत

 संवाददाता

  सिरोंचा 03 मई

सिरोंचा में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत

सिरोंचा तहसील में बीते दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली।

उबलते हुए तापमान के बीच दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।

बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

 बिजली आपूर्ति खबर लिखने तक  बाधित रही।

हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

बारिश शुरू होते ही बच्चे और युवा घरों से बाहर निकल आए और मौसम का आनंद लिया।

 पिछले कई दिनों से तापमान काफी अधिक था,

जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था।

ऐसे में अचानक हुई बारिश ने वातावरण को ठंडा और सुहावना बना दिया।

कुल मिलाकर सिरोंचा तहसील में बदले मौसम ने गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है।

आम की फसल को तेज हवाओं की वजह से काफी नुकसान हुवा है।

Post a Comment

0 Comments